Friday 26 June 2020

सोचने का विज्ञान - भाग 2 ( Science of Thinking - Part 2)

दोस्तों, हमने पिछले ब्लॉग में, विचारों के बोने और काटने के नियम के बारे में जाना  था | 

आइये जानते हैं कि मस्तिष्क में विचार कैसे उत्पन्न होते हैं?

बाहरी संसार की किसी भी घटना या वस्तु के प्रति, हमारी भावनाओं से उत्पन्न, हमारी प्रतिक्रिया(रिएक्शन) से विचारों का जन्म होता है| प्रेम, ख़ुशी, आस्था और आशा जैसी प्रबल भावनाओं से सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होती है| क्रोध, भय, शंका और चिंता जैसी भावनाओं से नकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होती है|

मानव मस्तिष्क लगभग सौ अरब कोशिकाओं से निर्मित होता है, जिनको नयूरोंस(neurons) कहते हैं| यह नयूरोंस आपस में एक ट्रिलियन से अधिक कनेक्शन से जुड़े होते हैं| प्रत्येक विचार के सोचने पर एक कनेक्शन बनता है जिस से मस्तिष्क में एक कंपन (वाईब्रेशन) पैदा होती है| सामान प्रकार के विचारों को सोचने पर एक आवृत्ति (frequency) उत्पन्न होती है| यह कंपन हमारे शरीर में एक उर्जा उत्पन्न करता है| सकारात्मक विचारों से उच्च आवृत्ति होती है, जिस से शरीर की उर्जा बढती है| और नकारात्मक विचारों की कम आवृत्ति होती है, जिस से शरीर की उर्जा कम होने लगती है|

क्या हम अपने मस्तिष्क में विचारों को रोक सकते हैं?

हमारे मस्तिष्क मे हर पल विचार जन्म लेते हैं और मरते हैं| जिन विचारों को हमारी भावनाओं का बल मिलता है वो विचार कुछ देर रुक कर मिट जाते हैं| हम विचारों के उत्पन्न होने और मिटने के सिलसिले को ध्यान और प्राणायाम  द्वारा कम जरुर कर सकते हैं, लेकिन समाप्त नहीं कर सकते|
अगर हम अपने विचारों के प्रति सजग नहीं होते है, तो हम जाने अनजाने न जाने कैसे परिणामों को अपने जीवन में आकर्षित कर लेते हैं|

भावना बदलें, परिणाम बदल जायेंगे
भावनाओं और हमारे विचारों का सीधा संबंध है| हमारी भावनाओं के अनुसार हमारे विचार बनते हैं, हमारे विचारों से हमारे कर्म बनते हैं, और हमारे कर्मो के अनुसार ही हमको फल मिलता है| उदहारण के लिए, अगर हमारे मन में परिणाम के लिए आशा से परिपूर्ण विचार होंगे, तो हमारा आत्म-विश्वास बढेगा और हम उसी के अनुसार कार्य करेंगे, जिस से सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी| लेकिन, अगर हमारे मन में परिणाम के लिए शंका या चिंताजनक विचार होंगे, तो हमारा आत्म-विश्वास कम होगा, जिस वजह से हम अपना सर्वोत्तम प्रयास नहीं दे पाएंगे, और सफलता प्राप्त करने कि संभावनाएँ कम हो जाएँगी|

भगवान् श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है – कर्म करो, फल की चिंता मत करो|


आपको यह ब्लॉग कैसा लगा कृपया कमेंट कर के जरुर बताएँ| अगर आपके कोई प्रश्न या सुझाव हैं तो हमसे जरुर साझा करें||

चलते चलते:
“मनुष्य का दिमाग ही सब कुछ है| जो वह सोचता है, वही बन जाता है|”

आपका मित्र,

सुशांत त्रिपाठी
Divine Touch
Exploring the divine within...

कृपया यह ब्लॉग अपने मित्रों और परिवारजनों के लाभ के लिए उनसे जरुर साझा करें|
Instagram: @divinetouch09
Facebook: @divinetouch9

Friday 19 June 2020

सोचने का विज्ञान (Science of Thinking)

सुबह सो कर उठने से ले कर रात को पुनः सोने तक, हमारे मस्तिष्क में निरंतर विचार चलते ही रहते हैं|
क्या आप जानते हैं, सोचने का एक निश्चित विज्ञान है? और विज्ञान के नियमों की तरह ही सोचने का भी एक नियम है, जो कि निरंतर काम कर रहा है – या तो हमारे अनुकूल या हमारे विपरीत|
अगर हम इस नियम का प्रयोग अपने लिए करें तो हम उन सभी वस्तुओं व लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं जो हम करना चाहते हैं|

प्रकृति के नियम सभी जीवों पर समान्तर रूप से लागू होते हैं| चाहें हम उन्हें जानते हों अथवा नहीं, हम उन नियमों को मानते हों या नहीं| उदाहरण के लिए गुरुत्वाकर्षण का नियम, चाहें आप इस नियम को मानें या न माने, आप ऊंचाई से अगर कूदेंगे तो जमीन पर ही गिरेंगे|

उन्ही नियमों में से एक महत्वपूर्ण नियम है – बोने और काटने का नियम(Law of Sow and Reap)| यह नियम जितना पेड़-पौधों के लिए कार्य करता है उतना ही हम मनुष्यों के जीवन में भी काम करता है| 
हमारा मस्तिष्क भी एक उपजाऊ जमीन की तरह ही है, जिसमे आप जैसे विचार बोते हैं वैसा ही परिणाम अपने जीवन में पाते हैं|
आइये, पहले हम इस नियम को समझते हैं, उसके बाद जानते हैं की यह हमारे जीवन में किस तरह से प्रभाव डालता है|

बोने और काटने का सिद्धांत
  1.  प्रत्येक बीज में एक सम्पूर्ण वृक्ष बनने की क्षमता होती है|
  2. उपजाऊ मिटटी में जिस भी प्रकार का बीज डाला जाएगा, उसी प्रकार की फसल मिलेगी| नीम के बीज से आम नहीं निकल सकता है|
  3. उपजाऊ मिटटी में अगर कुछ न उगाया जाए, तो प्रकृति उसमें अपने आप खर-पतवार उगा देती है|
  4. प्रकृति बिलकुल भी भेदभाव नहीं करती है, जैसा भी बीज उगाया जाए वैसा ही फल मिलता है|
  5. एक अच्छी फसल को उगाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है| अच्छी फसल को सूर्य के प्रकाश, और समय-समय पर खाद-पानी की जरुरत पड़ती है।
  6. फसल के पास से खर-पतवार को भी निरंतर साफ़ करते रहना पड़ता है|
  7. फसल बोने का और काटने का एक निश्चित मौसम होता है| प्रकृति में कुछ भी चीज तुरंत नहीं मिलती, उचित परिश्रम के बाद उचित समय पर लाभ होता है|
  8. आप जितने भी बीज बोते हैं, सभी से फसल नहीं उगती
  9. जितने बीज आप बोते हैं, उस से कहीं अधिक मात्रा में पैदावार होती है, नए बीज बनते हैं
अब समझते हैं कि बोने और काटने का सिद्धांत हमारे जीवन में कैसे प्रभाव डालता है|
  1. हमारा मस्तिष्क एक उपजाऊ मिटटी के समान है और हमारा प्रत्येक विचार एक बीज के समान है| यह विचार पर निर्भर करता है कि बीज एक फलदार वृक्ष का है या किसी कंटीली जहरीली झाडी का|
  2. मस्तिष्क में जिस भी प्रकार का विचार डाला जाएगा, उसी प्रकार के परिणाम जीवन में मिलेंगे| सकारात्मक विचार जीवन में सुखदायक परिणाम देंगे और नकारात्मक विचार जीवन में कष्टदायक परिणाम देंगे|
  3. उपजाऊ मिटटी में अगर कुछ न उगाया जाए, तो प्रकृति उसमें अपने आप खर-पतवार उगा देती है| इसी प्रकार अगर हम सजग रह कर सकारात्मक विचार नहीं सोचेंगे, तो हमारा मस्तिष्क अपने आप ही नकारात्मक विचारों से भर जाएगा|
  4. प्रकृति बिलकुल भी भेदभाव नहीं करती है, जैसा भी बीज उगाया जाए वैसा ही फल मिलता है| मस्तिष्क सकारात्मक और नकारात्मक विचारों में फर्क नहीं समझता| और सोचे गए प्रत्येक विचार को पूर्ण करने में जुट जाता है|
  5. सकारात्मक विचारों को सजगता से निरंतर सोचते रहना होता है| हमारी भावना का बल जिन विचारों को मिलता है वो जल्दी ही साकार होते हैं| सबसे प्रबल भावनाएं हैं प्रेम, भय, आस्था और शंका|
  6. एक सतर्क माली की तरह हमको अपने मस्तिष्क रूपी बगीचे की प्रतिक्षण देखभाल करते रहना चाहिए| और नकारात्मक विचारों को तुरंत ही हटा देना चाहिए|
  7. यह हमारे लिए एक वरदान के समान है की हमारे सोचे गए सभी विचार तुरंत ही साकार नहीं हो जाते| वरना सोच कर देखिये क्या होता अगर आज के सोचे गए आपके प्रत्येक विचार सच हो गए होते|
  8. सभी सोचे गए विचार साकार नहीं होते हैं| जो विचार लगातार हमारे मस्तिष्क में चलते रहते हैं और जिनसे हमारी भावनाएं जुडी होती हैं, वही विचार साकार होते हैं|
  9. एक विचार अपने जैसे और अपने से अधिक शक्तिशाली विचार को आकर्षित करता है| अगर आप नकारात्मक सोच रहे हैं तो आप लगातार और नकारात्मक ही सोचते चले जायेंगे| जब तक कि आप सजग हो कर अपने विचारों को न बदलें|
बोने और काटने का सिद्धांत हमारे विचारों के द्वारा हमारे जीवन में हर क्षण प्रभाव डालता है| आज हमारे जीवन में हम जो कुछ भी हैं, वह हमारे अब तक के सोचे गए जाने-अनजाने विचारों का परिणाम है| अगर हमको अपने जीवन में कुछ बदलाव करना है तो हमको अपने विचारों को बदलना होगा|

 “हमें अपने प्रबल शत्रु से इतना खतरा नहीं है, जितना कि हमारे बिना निगरानी के विचारों से है” – महात्मा बुद्ध

आपको यह ब्लॉग कैसा लगा कृपया कमेंट कर के जरुर बताएँ| अगर आपके कोई प्रश्न या सुझाव हैं तो हमें जरुर बताएँ| 

चलते चलते :-
“सोचिए कि आप क्या सोच रहें हैं और आपको क्या सोचना है|”


आपकी सेवा में,
सुशांत त्रिपाठी
Divine Touch
Exploring the divine within...

कृपया यह ब्लॉग अपने मित्रों और परिवारजनों के लाभ के लिए उनसे जरुर साझा करें|
Instagram: @divinetouch09
Facebook: @divinetouch9

Friday 12 June 2020

Declutter Your Mind & Get More Done (Part 2 of 2)

We all want to live a simple and happy life. A life that's free from negative thoughts and actions. But there are many obstacles to living such a life, the biggest obstacle being our own mind. 

Our mind is a beautiful part of us, but it can easily take complete control over us and make us do things that we might not do under normal situations. As it is wisely said, “Mind is a very good servant but very bad master.”

Everyday our mind comes across tens of thousands of thoughts. Every moment we are awake, our mind tries to get our attention and makes us do what it says. And when there is nothing to think about, our mind keeps reminding us of our past actions. 
Though, we can't control our past actions and the thoughts we have already fed in our mind, but we can surely control our present actions and stop feeding junk thoughts to our mind.  And for that we need to declutter our mind from all such useless thoughts.

Decluttering means to remove unnecessary items, and to declutter our mind means nothing but to remove unnecessary thoughts from our mind - thoughts that just add noise and stop us from thinking clearly.

Simple ways to declutter the mind :

1. Rethink your sleep. Sometimes we aren't getting enough sleep, or our sleeping patterns aren't ideal. I’m not saying that you should change your sleeping patterns, but sometimes it can do wonders. And if you don’t give it some thought, you won’t realize how much your sleep (or lack thereof) is affecting you.

2. Get in touch with nature. Similar to “take a walk” above, but without the bustle of activity. I like to go somewhere near the nature… the park, a city forest, a lake, even just a man-made fountain if nothing else is available. Or watching rain does the trick for me too. Somehow this can be calming and focusing at the same time.

3. Meditate. Even a few minutes of silent meditation can be enough to clear your mind of excess clutter, help you feel more grounded, and improve your focus. For a simple meditation, set a timer for five minutes, focus your eyes a few feet in front of you and shift your focus to your breathing. Whenever you notice yourself getting caught up in thoughts, don’t worry. Just bring your awareness back to your breathing as soon as you become aware that your mind is wandering.

4. Let go. Worrying about something? Angry about somebody? Frustrated? Harboring a grudge? While these are all natural emotions and thoughts, none of them are really necessary. See if you can let go of them. More difficult than it sounds, I know, but it’s worth the effort.

5.  Journal. Writing it down (whether it’s in a paper journal or online doesn't matter) helps you explore different areas of your life that you don’t think about much. And this exploration might allow you to find some things on your mind that you didn't realize were there, some things that can be eliminated or pursued. And just getting these thoughts into some kind of a journal is a way of getting them out of your mind as well.

6. Eliminate. Now that you've identified the essential, you can identify what’s not essential. What things in your life are not truly necessary or important to you? What are you thinking about right now that’s not on your short list? By eliminating as many of these things as possible, you can get a bunch of junk off your mind.

7. Get Organized. One obvious way to become a less cluttered person overall is to organize your life! Your home, your work, how you spend your time, etc- it all needs some organization. You can bet you'll feel more productive and even well-rested when your life is in order. We all can admit to having too much stuff. We collect and collect and fail to get rid of things we don't use anymore for whatever reason. Having less stuff and just living more simply will actually release the desire to want more. An invisible weight has been lifted and suddenly you feel more decluttered than ever!

8. Meddle in other's affairs less. You already have enough going on every day, so try not to poke your nose in other people's business unnecessarily. This brings their burden to your shoulders and causes more stress in your life that you don't need! But if it's a close friend or family member, that's different! Just be wise and cautious.

9. Learn to say ‘no’. Some people just can’t say no, and always say ‘yes’ when they have been asked to do favors for others or have been offered an invitation. If you’ve already got enough on your plate then don’t be tempted to add to it. So, if a work colleague asks you to do something, always think about whether or not it’s practical for you to take the task on board. And there will surely be one or two things that you can say ‘no’ to in other areas as well. Sometimes if you just keep saying yes to something, it becomes a habit, and you very often get stuck with doing it — so train yourself to say ‘no’ when you need to.

"Your mind is a garden, your thoughts are seeds, you can grow flowers or...weeds."

Sushant Tripathi
Divine Touch,
Exploring the divine within...

Instagram: @divinetouch09
Facebook: @divinetouch9



Friday 5 June 2020

How to declutter our mind? (Part1 of 2)

You know how it feels when you declutter a room. Suddenly you can find things and you can relax better and how ever little you throw out there seems to be so much more room!
Imagine doing that for your head!

We often encounter many unpleasant things in our life. Sometimes, they irritate us and make us angry. Sometimes, they cause us a lot of hurt and make us bitter or jealous.
But.
Like the young monk of below mentioned story, we keep on thinking about them. And let them keep on coming back to hurt us, make us angry, make us bitter and cause us a lot of agony.

Two Monks (Zen Story)
Once upon a time a big monk and a little monk were travelling together. They came to the bank of a river and found the bridge was damaged. They had to wade across the river.
There was a pretty lady who was stuck at the damaged bridge and couldn't cross the river. The big monk offered to carry the pretty lady across the river on his back. The lady accepted. 
The little monk was shocked by the move of the big monk. "How can big brother carry a lady when we are supposed to avoid all intimacy with females?" thought the little monk. But he kept quiet.
The big monk carried the lady across the river and the small monk followed unhappily. When they crossed the river, the big monk let the lady down and they parted ways with her. All along the way for several miles, the little monk was very unhappy with the act of the big monk. He was making up all kinds of accusations about the big monk in his head. This got him madder and madder. But he still kept quiet. And the big monk had no inclination to explain his situation. 
Finally, at a rest point many hours later, the little monk could not stand it any further, he burst out angrily at the big monk. "How can you claim yourself a devout monk, when you seize the first opportunity to touch a female, especially when she is very pretty? All your teachings to me make you a big hypocrite." 
The big monk looked surprised and said, "I had put down the pretty lady at the river bank many hours ago, how come you are still carrying her along?"

We should let go off the "pretty lady" immediately after crossing the river, that is after the unpleasant event is over. This will immediately remove all our agonies. There is no need to be further hurt by the unpleasant event after it is over.

This clutter of unwanted thoughts in our mind can prevent us from feeling good. We can’t focus. We feel like we are just spinning our wheels.

For a mind with less clutter, it is easier to find inner peace, to focus and to keep your attention on what is most important and meaningful in life. You can learn and absorb at a deep level how to deal with life smoothly and effectively. Allow the true you out, uncluttered by all that baggage.

“The problem is never how to think new thoughts, but how to get the old ones out.”


In my next blog, I will share 10 ways to delclutter our mind.


Sushant Tripathi
Divine Touch,
Exploring the divine within...

Instagram: @divinetouch09
Facebook: @divinetouch9

P.S.: Please share your feedback/comment/questions below. Thanks.